19 Apr 2024, 20:15:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आंधी-तूफान से प्रभावित राज्यों को हर संभव मदद को तैयार : राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 4:19PM | Updated Date: Apr 17 2019 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और देश के कुछ अन्य हिस्सों में बेमौसमी बारिश तथा आंधी-तूफान में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। सिंह ने बुधवार को कहा कि बेमौसमी बारिश और आंधी-तूफान के कारण हुई विभिन्न घटनाओं में लोगों की मौत से वह दुखी हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश भर में इन घटनाओं से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने को तैयार है। गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मणिपुर और देश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार रात बारिश तथा आंधी-तूफान से जान-माल की भारी क्षति हुई।
 
अब तक प्राप्त समाचारों के अनुसार कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है। बारिश के कारण बड़े पैमाने पर फसल खराब हुई है और आंधी की वजह से जगह-जगह बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ गये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि का ऐलान किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »