19 Apr 2024, 03:03:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 24 घंटे में 20 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 3:21PM | Updated Date: Apr 17 2019 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में आतंकवादी संगठन तालिबान के खिलाफ जारी सुरक्षा बलों के अभियान में पिछले 24 घंटे में 20 आतंकवादी मारे गए हैं और सुरक्षा बलों ने 21 गांवों पर फिर से नियंत्रण कर लिया है। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अरिफ नूरी ने बुधवार को बताया कि हासन अबद गांव में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कमांडर काजी हसन सहित नौ आतंकवादी मारे गये।
 
इसके बाद गजनी शहर में कानून व्यवस्था बहाल हो गयी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में कई आतंकवादी घायल हुए है। उन्होंने अभियान में सुरक्षा बलों के हताहत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। तालिबानी आतंकवादी समूह ने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »