18 Apr 2024, 22:04:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने तूफान और बारिश से लोगों की मौत पर जताया शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 12:22PM | Updated Date: Apr 17 2019 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश से कई लोगों की मौत होने पर दुख जताया है। मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘गुजरात के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश से कई लोगों की मौत पर दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया करायी जा रही है।’’

गौरतलब है कि गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत देश भर के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने कहर बरपाया है। देश के विभिन्न हिस्सों में इसके कारण 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। कई जगहों पर पेड़ गिर गये और बिजली के खंभे उखड़ गये। फसलों को भी असमय बारिश और ओलावृष्टि से काफी नुकसान पहुंचा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »