28 Mar 2024, 20:47:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील : इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2019 11:50AM | Updated Date: Apr 17 2019 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जेनेरो। ब्राजील के रियो डी जेनेरो में ढही दो इमारतों के मलबे से चार और शव निकाले गये हैं जिसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है। आठ लोग अब भी लापता हैं। दमकलकर्मियों ने बताया कि मंगलवार तड़के एक महिला का शव मिला। इसके कुछ समय बाद एक अन्य गर्भवती महिला, उसकी मां और एक बच्चे का शव बरामद किया। उन सभी का नाम लापता लोगों की सूची में शामिल था। इमारत ढहने के पांच दिन बाद भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
 
मलबे के नीचे लापता लोगों की तलाश की जा रही है। सौ से अधिक दमकलकर्मी, 30 सैन्य इंजीनियर और श्वान दस्ते बचाव अभियान में लगे हुए है। हादसे में घायल चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जिनमें दो की हालत गंभीर है। इमारतों के ढहने के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। हादसे का शिकार हुई इमारतों के पास की 13 इमारतों की घेराबंदी कर दी गई है और उनमें रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।     
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »