19 Apr 2024, 13:30:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अस्पताल में भर्ती शशि थरूर से मिलीं निर्मला सीतारमण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 1:50PM | Updated Date: Apr 16 2019 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां एक मंदिर में एक रस्म के दौरान सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेता शशि थरूर से मंगलवार को मुलाकात की। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ‘तुलाभरम’ रस्म के दौरान घायल हो गए थे जब तराजू का एक हुक गिर गया और उनके सिर पर जा लगा। थरूर इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
 
उन्हें सोमवार को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें मंगलवार को छुट्टी मिल सकती है।  पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘सीतारमण के व्यवहार से अभिभूत हूं जो केरल में चुनाव के व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर अस्पताल में आज सुबह मुझसे मिलने आयीं। भारतीय राजनीति में शिष्टाचार एक दुर्लभ गुण है। उन्हें ऐसा उदाहरण पेश करते हुए देखकर अच्छा लगा।’’    
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »