18 Apr 2024, 18:42:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बेटे को BJP ने दिया टिकट तो केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 2:49PM | Updated Date: Apr 14 2019 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे को भाजपा ने हिसार से अपना लोकसभा प्रत्याशित बनाया है। इसके साथ ही बीरेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने का मन बनाया है। परिवारवाद का आरोप नहीं लगे, इसके लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से इस्तीफा स्वीकार करने की गुजारिश की गई है।
 
हालांकि इसको लेकर पार्टी नेतृत्व ने कोई फैसला नहीं किया है। बता दें कि भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की 20 सूची जारी की है। इसमें 6 नामों का ऐलान किया गया है। बीरेंद्र सिंह के बेटे बिजेंद्र सिंह को हिसार सीट से उतारा गया है। इसके अलावा बाकी प्रत्याशियों को राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से मौका दिया गया है। 
 
47 वर्षीय बृजेंद्र सिंह आईएएस अधिकारी हैं और इस समय HAFED के एमडी हैं। बीजेपी ने बृजेंद्र सिंह को हिसार संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया है, यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा से होगा। माना जा रहा है कि चौधरी बीरेंद्र सिंह परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश की है। 
 
मोदी सरकार के मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा - बीजेपी चुनाव में वंशवाद के खिलाफ, इसलिए मैंने उचित समझा कि अगर मेरे बेटे को टिकट मिलता है तो मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए। इसी वजह से मैंने अमित शाह जी को लिखा है कि मैं इसे पार्टी पर छोड़ता हूं, इसके बावजूद मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »