28 Mar 2024, 21:44:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

1 रुपए में 5 किलो चावल, 500 ग्राम दाल और नमक देगी भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 9:49AM | Updated Date: Apr 14 2019 9:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच सियासी माहौल गर्माया हुआ है। वोटरों को लुभाने के लिए हर नेता लोक लुभावने वादे कर रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को बड़ी घोषणा की है।  धर्मेंद्र प्रधान ने एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा की कई योजनाएं गिनाई। इसके साथ ही धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी ओडिशा में सत्ता में आती है, तो पार्टी एक रुपए में खाद्य वस्तुएं उपलब्ध कराएगी। प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 
 
प्रधान ने कहा कि लोगों को एक रुपये में 5 किलो चावल, 500 ग्राम दाल और नमक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से पूरे देश में करीब 3.26 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। वर्तमान में धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। इससे पहले 2012 में वह बिहार से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। वर्ष 2000 में उन्होंने ओडिशा की पल्लहारा विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद 2004 में वह ओडिशा के देवगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »