29 Mar 2024, 17:19:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी का राहुल गांधी पर हमला, कहा- सभी भ्रष्ट लोग इकट्ठा होकर मुझे हराना चाहते हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2019 2:19PM | Updated Date: Apr 13 2019 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

थेनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें उनके गठबंधन के नेता ही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार स्वीकार नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे सभी खुद इस पद पर आसीन होना चाहते हैं। मोदी ने अखिल भारतीय अन्ना द्रमुक मुनेत्र कषगम-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन द्वारा आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शनिवार को यहां कहा, “कुछ दिन पहले द्रविड़ मुनेत्र कषगम के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने ‘नामदार’ को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर प्रस्तावित किया था, लेकिन कोई इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हुआ। यहां तक कि उनके ‘महा मिलावटी’ दोस्त भी इस पर रजामंद नहीं हुए क्योंकि वे सभी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, द्रमुक तथा उनके अन्य ‘महा मिलावटी’ दोस्त कभी भी देश का विकास नहीं कर सकते हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम पर तंज कसते हुए कहा कि जब पिता देश का वित्त मंत्री बना तो बेटे (कार्ति चिदम्बरम) ने देश को लूटा। उन्होंने कहा, जब वे लोग सत्ता में थे, तो हमेशा लूटने में व्यस्त थे। अब सभी भ्रष्ट लोग इकट्ठा होकर मुझे हराने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और बेईमानी सबसे अच्छे दोस्त हैं लेकिन गलती से पार्टी ने सच बोल दिया है। उन्होंने कहा, अब वे लोग कह रहे हैं कि ‘अब होगा न्याय’ यानी वे लोग यह मान रहे हैं कि अभी तक उन्होंने ‘न्याय’ नहीं किया है।
 
उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ पर गरीबों के पैसे चुनाव प्रचार पर खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार उनके (कांग्रेस के) लिए एटीएम मशीन बन गयी है। उन्होंने कहा, “वे लोग गरीबों और बच्चों के कल्याण के लिए खर्च होने वाले पैसे को चुनाव प्रचार में खर्च कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “यह ‘तुगलक रोड स्कैंडल’ के नाम से विख्यात हो गया है और यह सभी लोग जानते हैं कि नयी दिल्ली स्थित तुगलक रोड पर कांग्रेस का कौन नेता रहता है।”
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »