29 Mar 2024, 06:20:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2019 12:52PM | Updated Date: Apr 13 2019 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी के अवसर पर शनिवार को सभी देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। कोविंद ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘रामनवमी पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान राम का जीवन स्वयं में एक संदेश है और हमें मन, विचार और कर्म से श्रेष्ठ बनने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर राष्ट्र-सेवा का और समाज में भाईचारे का वातावरण बनाने का संकल्प लें।’’
 
मोदी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा, ‘‘रामनवमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीराम।’’ देशभर में आज रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम आज ही के दिन यानी चैत्र माह में रामनवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क लग्न में राजा दशरथ के घर अयोध्या में अवतरित हुए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »