20 Apr 2024, 11:46:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या में क्यूबा के दो डॉक्टर अगवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 6:27PM | Updated Date: Apr 12 2019 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। पूर्वोत्तर केन्या में सोमालिया की सीमा के पास से अज्ञात बंदूकधारियों ने क्यूबा के दो डॉक्टरों को शुक्रवार को अगवा कर लिया। इस घटना के समय दोनो डॉक्टर पुलिसकर्मियों के साथ काम पर जा रहे थे। यह जानकारी केन्या की राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने दी। पुलिस विभाग ने बताया कि बंदूकधारियों ने इस घटना के दौरान एक एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह घटना मंडेरा शहर में स्थानीय समय के अनुसार सुबह नौ बजे हुई। 
 
पुलिस ने बताया कि दो चिकित्साकर्मी तथा दो पुलिस अधिकारी जब एक स्थानीय अस्पताल की ओर बढ़ रहे थे, तो दो कार से आये बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। पुलिस ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश एक पुलिस अधिकारी को गोली लग गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अपराधियों ने डॉक्टरों को अपनी कार में बैठाया और सोमालिया की सीमा में लेकर चले गये। सरकारी वाहन को बरामद कर लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »