20 Apr 2024, 17:17:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रूस ने पीएम मोदी को दिया अपने देश का सर्वोच्चच नागरिक सम्मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 4:55PM | Updated Date: Apr 12 2019 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्चच नागरिक सम्मान दिया जाएगा। इस बात की घोषणा रूसी दूतावास ने की है। इस सम्मान का नाम 'सेंट एंड्रयू द एपोस्टल ऑर्डर'(St Andrew The Apostle Order) है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इसको मंजूरी दे दी है।
 
पीएम मोदी को ये सम्मान रूस और भारत के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दिया जाएगा। ये रूस का सबसे बड़ा सम्मान है। सेंट एंड्रयू द एपोस्टल  सम्मान  काम करने वाले रूसी नागरिक और देश-विदेश के प्रमुख नेताओं को दिया जाता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »