29 Mar 2024, 10:56:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना में 6 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 3:08PM | Updated Date: Apr 12 2019 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झेंगहोऊ। चीन के हेनान प्रांत में बुधवार रात एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने की घटना में छह लोग मारे गये। मालवाहक गाड़ी में एल्यूमिनियम अयस्क ले जाया जा रहा था। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी। गोंग्यी सिटी के प्रचार विभाग के अनुसार चीन के एल्यूमिनियम कॉर्पोरेशन के स्वामित्व वाली ट्रेन के पटरी से उतर जाने से  एक घर क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा बुधवार रात दस बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद से चालक दल के चार सदस्य और दो ग्रामीण लापता हो गये थे। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह लापता हुए सभी लोगों के शव मिले। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »