29 Mar 2024, 00:02:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में पुलिस की छापेमारी में छह आतंकवादियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 12:11PM | Updated Date: Apr 12 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा के उत्तर में कलिओबिया प्रांत में गुरुवार को सुरक्षा छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया। मिस्र के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हसम आतंकवादी समूह के सदस्य आतंकवादी गतिविधियों को लेकर षडयंत्र रचने के लिए कलिओबिया में एक इमारत को अपने ठिकाने के रूप में इस्तेमाल कर रहा था।' 
 
बयान में कहा गया है कि पुलिस ने उनके ठिकाने पर छापेमारी की और गोलीबारी के दौरान छह आतंकवादियों को मार गिराया, उनके ठिकान से बंदूकें और विस्फोटक बरामद किए। मिस्र की पुलिस ने हसम समूह को अपदस्थ इस्लामिक राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के वर्तमान गैरकानूनी मुस्लिम ब्रदरहुड समूह का सशस्त्र दल करार दिया। इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने देश के उत्तर-पूर्व में उत्तर सिनाई प्रांत के अरिश शहर में इसी तरह की गोलीबारी में 11 आतंकवादियों को मारने की घोषणा की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »