29 Mar 2024, 10:33:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गूगल ने डूडल बनाकर मतदाताओं को किया प्रेरित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2019 12:51PM | Updated Date: Apr 11 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में गुरुवार को लोकतंत्र का महोत्सव शुरू हो गया और गूगल ने भी खास अंदाज में भारतीय लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए डूडल बनाकर मतदाताओं को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्­सा लेने के लिए प्रेरित किया है। सत्रहवीं लोकसभा के लिए पहले चरण के चुनाव में आज कड़ी सुरक्षा के बीच 20 राज्यों के 91 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। चुनाव को लेकर मतदाताओं में जहां एक ओर जबरदस्त उत्­साह देखा जा रहा है।

वहीं गूगल ने अपने डूडल के जरिये संदेश दिया है की लोकतंत्र में मतदान का कितना महत्व होता है और लोग कैसे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मतदान की पूरी प्रक्रिया समझायी गई है। गूगल ने अपने डूडल में अंगुली पर लगी नीली स्­याही भी दर्शायी है, जो भारत में मतदान के बाद मतदाताओं को लगायी जाती है। यह स्­याही आम तौर पर मतदाताओं की तर्जनी अंगुली पर लगाई जाती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक ही व्यक्ति बार-बार मतदान न कर सके।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »