28 Mar 2024, 17:38:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन में हिंसा से पांच छात्रों समेत 11 नागरिकों की मौत : संयुक्त राष्ट्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 12:26PM | Updated Date: Apr 9 2019 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। यमन की राजधानी सना में हिंसा की एक घटना में पांच छात्रों समेत 11 नागरिकों की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टेफन डुजारिक ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक शुआब जिले में रविवार को हिंसा में 11 नागरिकों की मौत हो गई है ,जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में पांच छात्र शामिल हैं। डुजारिक ने हिंसा की घटना पर चिंता जताते हुए सभी पार्टियों से संयंम बरतने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
 
उन्होंने कहा कि लोगों की रक्षा और नागरिक बुनियादी ढांचे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के मूल सिद्धांत हैं। प्रवक्ता ने कहा कि वर्ष 2018 के दौरान मानवीय संस्थानों ने यमन में प्रत्येक सप्ताह औसतन 45 हिंसक घटनाएं हुई हैं। पिछले वर्ष करीब हजारों नागरिकों की मौत हुई थी जिनमें 950 बच्चे शामिल थेयमन में संयुक्त राष्ट्र की मानवीय समन्वयक  लिसे ग्रांडे ने कहा, ‘‘यह काफी भयानक है। हम इस हिंसा में मारे गए लोगों के  परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »