28 Mar 2024, 16:31:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

त्रिपोली को लेकर मैक्रों और सरराज के बीच चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 11:17AM | Updated Date: Apr 9 2019 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और संयुक्त राष्ट्र समर्थित लीबिया के प्रधानमंत्री फयाज सिराज ने सोमवार को त्रिपोली में मार्शल खलीफा हफतार के बलों की आक्रामक रवैये को लेकर फोन पर चर्चा की। 
 
मार्शल खलीफा हफतार के बलों ने गत गुरुवार को आतंकवादियों से संघर्ष के लक्ष्य के साथ राष्ट्रीय राजधानी में मार्च किया। त्रिपोली में प्रशासन ने रविवार को इसके खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की।
 
त्रिपोली की सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने त्रिपोली में आक्रामकता की आलोचना की जो नागरिकों को खतरे में डालती है।
 
सिराज ने मैक्रों से वादा किया कि वह इस आक्रामकता के लिए खड़े होंगे। साथ ही कहा कि उनके पास एकमात्र विकल्प है कि वह हफतार को रोकेंगे और वह वहां वापस जाएं जहां से आए थे। लीबिया में 2011 नेता मुअम्मर गद्दाफी को अपदस्थ करने तथा हत्या के बाद से राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »