19 Apr 2024, 10:00:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

युगांडा से अगवा अमेरिकी पर्यटक पांच दिन बाद रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 10:27AM | Updated Date: Apr 8 2019 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कंपाला। अफ्रीकी देश युगांडा में अपहृत अमेरिका की एक महिला पर्यटक को घटना के पांच दिन बाद सुरक्षा बलों ने मुक्त करा लिया है। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार को अमेरिका की पर्यटक किम्बर्ली सीयू ऐंडीकोट और उनके साथी गाइड जीन पॉल को मुक्त करा लिया हैं। दोनों को मंगलवार को बंदूक की नोक पर क्वीन एलिजाबेथ नेशनल पार्क में शाम को खेल ड्राइव के दौरान अपहरण कर लिया गया था।’’ 
 
युगांडा की पुलिस ने जोर देते हुआ कहा कि वे दोनों सुरक्षित और स्वस्थ है तथा संयुक्त सुरक्षा दल के सुरक्षित हाथों में हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर खुशी जताते हुए कहा,‘‘ युगांडा में अगवा किये गए अमेरिका के पर्यटक और टूर गाइड को बचा लिया गया हैं। भगवान उन्हें और उनके परिवारों को आशीर्वाद दें।’’  
 
उल्लेखनीय है कि ऐंडीकोट दक्षिणी कैलिफोर्निया की निवासी है। मंगलवार की रात वे क्वीन एलिजाबेथ नेशनल पार्क का दौरा करने वाहन चालक समेत चार लोगों के साथ गयी थी।, जहां ऐंडीकोट और उनके गाइड को बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया था।अपहरणकर्ताओं ने दोनों को छोड़ने के लिए पांच लाख डॉलर की फिरौती मांगी थी लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी रकम दी गयी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »