29 Mar 2024, 13:18:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैक्सिको : विसेंट फॉक्स के घर पर हमले का प्रयास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2019 5:28PM | Updated Date: Apr 7 2019 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के पूर्व राष्ट्रपति विसेंट फॉक्स ने शनिवार को कहा कि हथियारबंद लोगों के एक समूह ने उनके घर पर हमला करने का प्रयास किया था। फॉक्स ने फेसबुक पर लिखा, 'हथियारबंद लोगों के एक समूह ने आज सुबह मेरे घर में घुसने का प्रयास किया, यह गंभीर स्थिति है जो कानून के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। इस गंभीर स्थिति के लिए सरकार से तत्काल प्रतिक्रिया की आवश्यकता है और मैं अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीधे तौर राष्ट्रपति आंद्रेज मैनुअल लोपेज ओबराडोर पर छोड़ता हूं।’’
 
ओबराडोर ने जवाब में ट्वीटर पर लिखा कि उन्होंने मैक्सिको के रक्षा मंत्री लूईस क्रिसेनसियो सैंडोवाल को फॉक्स और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। ओबराडोर के दिसंबर 2018 में पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्वयं के सुरक्षा खर्चों में भारी कटौती की। उन्होंने जनरल स्टाफ को हटा दिया जो सरकार के प्रमुखों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होते थे। साथ ही साथ राष्ट्रपति के हवाई काफिले की सुविधा भी नहीं ली और सामान्य विमान सेवाओं से अपनी यात्रा पूरी करते हैं। फॉक्स 2000 से 2006 के बीच मैक्सिको के राष्ट्रपति रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »