28 Mar 2024, 22:20:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2019 11:56AM | Updated Date: Apr 7 2019 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के नुसा टेंगारा प्रांत में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान और भू-गर्भीय एजेंसी के एक अधिकारी अब्दुल रोजीद ने बताया कि रविवार सुबह चार बजकर 54 मिनट पर यहां रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये।
 
भूकंप का केन्द्र यहां से 148 किलोमीटर दूर तथा जमीन सतह से 573 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। अधिकारी ने भूकंप के बाद सुनामी आने की कोई आशंका नहीं जताई है। इंडोनेशिया भूकंप प्रभावित क्षेत्र ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है इसलिए यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किये जाते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »