29 Mar 2024, 15:27:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान का बड़ा फैसला - 360 भारतीय कैदियों को करेगा रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 1:52PM | Updated Date: Apr 6 2019 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने 360 भारतीय कैदियों को छोड़ने का फैसला लिया है। इस्लामाबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान पाकिस्तानी प्रवक्ता डॉ मोहम्मद फैसल ने मीडिया से इस बात की घोषणा की। मोहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तान की जेलों में 537 भारतीय कैदी सजा काट रहे हैं। इसमें से 483 मछुआरे हैं, जो गलती से पाकिस्तान में दाखिल हो गए थे।
 
मोहम्मद फैसल ने बताया कि अगले मंगलवार को 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया जाएगा। इसके बाद भारतीय मछुआरों के दूसरे बैच को 15 अप्रैल को छोड़ा जाएगा। फिर 22 अप्रैल को 100 और मछुआरों को रिहा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5 मछुआरों समेत 60 भारतीय नागरिकों के आखिरी बैच को 29 अप्रैल को रिहा किया जाएगा।
 
भारत से सौहार्द की उम्मीद जताते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जेलों 347 पाकिस्तानी कैदी बंद हैं, जिनमें से 98 पाकिस्तानी मछुआरे हैं। उम्मीद है कि भारतीय सरकार जल्द ही पाकिस्तानी कैदियों को भी रिहा कर देगी। इसके अलावा पाकिस्तानी प्रवक्ता ने भारत द्वारा करतारपुर कॉरिडोर को लेकर होने वाली बैठक को टालने पर खेद जताया और कहा कि पाकिस्तान गुरुनाक देव की 550वीं पुण्यतिथि पर करतारपुर कॉरिडोर का काम अपनी तरफ से पूरा कर लेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »