20 Apr 2024, 13:10:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा - तानाशाही में बदल गई BJP की लोकशाही

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 12:04PM | Updated Date: Apr 6 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भारी मन से पार्टी छोड़ रहा हूं। कांग्रेस ने बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में भी उन्हें जगह दी है। चर्चा है कि वह अपनी मौजूदा सीट बिहार के पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
 
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र को तानाशाही में तब्दील होते हुए देखा। मार्गदर्शकों को दरकिनार करते हुए उन्हें साइड कर दिया गया। न केवल आडवाणीजी बल्कि यशवंत सिंह, मुरली मनोहर जोशी, अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा जैसे लोगों को साइड कर दिया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »