19 Apr 2024, 15:52:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एलएनए प्रमुख हफ्तार के साथ बैठक के लिए राजी थे सरराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 11:55AM | Updated Date: Apr 6 2019 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। लीबिया की संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार गर्वनमेंट ऑफ नेशनल एकॉर्ड (जीएनए) के प्रधानमंत्री फायेज सरराज लीबियन नेशनल आर्मी (एलएनए) प्रमुख फील्ड मार्शल खलीफा हफ्तार के साथ बैठक के लिए सहमत थे लेकिन फील्ड मार्शल खलीफा हफ्तार ने बैठक में भाग लेने से इन्कार कर दिया था। मीडिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के राजनयिक सूत्रों के हवाले से शनिवार को बताया कि श्री सरराज जिनेवा में हफ्तार के साथ बैठक के लिए राजी थे।
 
संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि घास्सन सालमे ने यूएनएससी को सूचित किया था कि वह आज हफ्तार से बात करेंगे और  सरराज से भी मुलाकात करेंगे। लीबिया में गुरुवार को तनाव बढ़ गया क्योंकि हफ्तार ने जीएनए समर्थित बलों से देश की राजधानी त्रिपोली को वापस लेने का आदेश जारी किया। एलएनए पहले से ही राजधानी जाने वाले रास्ते में पड़ने वाली कई बस्तियों पर फिर से अपना अधिकार जमा चुका है।
 
स्थिति को देखते हुये सरराज ने भी अपने सैनिकों को आवश्यकता पड़ने पर बल प्रयोग करने का आदेश दे दिया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस लीबिया संघर्ष के राजनीतिक समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में किये जा रहे प्रयासों के तहत शुक्रवार को लीबिया की यात्रा पर गये थे। उन्होंने शुक्रवार को हफ्तार से मुलाकात की और फिर लीबिया से लौट गये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »