24 Apr 2024, 14:19:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला में सैन्य विकल्प पर विचार कर रहा है अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2019 11:20AM | Updated Date: Apr 6 2019 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी सरकार वेनेजुएला में राजनीतिक गतिरोध के बीच उसके खिलाफ सैन्य विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रही है। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सच कहूं तो सैन्य विकल्प भी मौजूद है, राष्ट्रपति ट्रंप ने बैठक में यह बात कही है। यह एक बहुत गंभीर विकल्प है, जाहिर है...कोई भी इसे पसंद नहीं करेगा लेकिन इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।’’  इस बीच, अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को मादुरो सरकार पर दबाव बनाने के लिए नये प्रतिबंधों के तहत वेनेजुएला से संबंधित कंपनियों और जहाजों को सूचीबद्ध किया है।  
 
वित्त मंत्री स्टीन मनुचिन ने एक बयान में कहा, ‘‘वित्त मंत्रालय उन जहाजों और तेल कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है जो अवैध मादुरो सरकार को बचाये रखने में सहायता कर रहे हैं।’’  अमेरिका वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुआइदो के समर्थन में वेनेजुएला सरकार के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों और कूटनीतिक अलगाव की नीति अपना रहा है। ट्रंप प्रशासन ने 23 जनवरी को श्री गुआइदो को वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दे दी थी जबकि इस दौरान निकालेस मादुरो ने राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »