19 Apr 2024, 16:48:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी चुनाव में दखल को लेकर रुस ने दिया समिति का प्रस्ताव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 11:18AM | Updated Date: Mar 26 2019 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस चुनाव प्रक्रिया में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के संभावित दखल की जांच को लेकर रूस राज्य ड्यूमा अंतर्राष्ट्रीय आयोग के सदस्य विटेली मिलोनोव ने मंगलवार को एक आयोग बनाने का प्रस्ताव दिया है। मिलोनोव ने स्पुतनिक के हवाले से रूसी संसद के निचले कक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन के अध्यक्ष को एक याचिका में कहा,  ‘‘राजनीतिक स्थिति को देखते हुए स्टेट ड्यूमा में अमेरिकी खुफियां एजेंसियो द्वारा रूस चुनावों में दखल की जांच को लेकर संसदीय आयोग का गठन करना सही रहेगा।’’   
 
गौरतलब है कि अमेरिकी न्यायिक विभाग ने रविवार को चार पन्नों वाली एक संक्षिप्त रिपोर्ट जारी की थी जिसमें 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार में कथित तौर पर रूस की दखल को लेकर अमेरिका के विशेष वकील रॉबर्ट मुलर ने 22 महीनों तक इसकी जांच की थी और इस मामले के मुख्य बिंदुओं को बताया गया था। 
 
दस्तावेजों के अनुसार, वर्ष 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए रुस द्वारा चुनाव प्रचार में हस्तक्षेप के सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि मुलर ने कहा कि रूस ने अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप की पूरी कोशिश थी। लेकिन रूस हमेशा इन आरोपों को खारिज करता रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »