29 Mar 2024, 17:04:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड गाजी और कामरान को सेना ने किया ढेर, 5 जवान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2019 1:20PM | Updated Date: Feb 18 2019 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्‍मू। सेना ने 14 फरवरी को पुलवामा में केरिपुब की बस पर हुए आत्‍मघाती हमले के जिम्‍मेदार जैश-ए-मुहम्‍मद के दो कमांडरों को ढेर कर दिया है। केरिपुब बस पर हमले में 52 जपवान शहीद हुए थे। मारे गए दोनों कमांडरों की पहचान गाजी रशीद और कामरान के तौर पर की गइ्र है पर इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस कामयाबी के लिए सेना को अपने पांच जवानों की शहादत जरूर देनीपड़ी है जिनमें एक मेजर रैंक का अधिकारी भी है। इस आप्रेशन में दो नागरिकों की भी मौत हो गई। कुल 9 लोगों की मौत हुई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा के पिंगलिन इलाके में जिस मकान में जैश के इन दो कमांडरों से देर रात से ही मुठभेड़ चल रही थी उसे आज सुबह मोर्टार से उड़ा दिया गया। हालांकि मकान को उड़ाने से पहले पुलवामा में कफर्यू जर लगा दिया गया था। पुलवामा हमले के दोषी जैश कमांडरों की मौत पर अधिकारियों का कहना था कि जब तक मलबे से शव निकाल पहचान नहीं कर ली जाती कुछ कहना कठिन होगा पर उन्‍होंने इसे माना कि इन दोनों कमांडरों के इस घर में छुपे होने की खबरों के बाद ही आप्रेशन आरंभ किया गया था। इस मुठभेड़ में सुबह पांच सैनिकों की शहादत हो गई थी। सैनिकों की ताजा मौतें आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में हुई थीं। शहीद होने वाले सैनिकों में एक मेजर रैंक का अधिकारी भी शामिल है जबकि दो नागरिक भी मारे गए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »