28 Mar 2024, 20:39:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के फुजिआन प्रांत में मकान ढहने से तीन की मौत, 14 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 6:50PM | Updated Date: Feb 17 2019 6:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फुजोउ। चीन के पूर्व में स्थित फुजिआन प्रांत में एक घर के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गये। नागरिक सुरक्षा ब्यूरो के मुताबिक यह हादसा शनिवार को 05.50 बजे ककंगसान जिले के फुजोउ शहर में हुआ जो प्रांतीय राजधानी भी है। ईंट और कंक्रीट से निर्मित एक स्व-निर्मित घर के अचानक ढह जाने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में 17 लोग उस मकान के मलबे में दब गये जिनमें तीन ने हालत नाजुक होने के कारण दम तोड़ दिया।

बाकी लोगों में से किसी की जान को खतरा नहीं था जिनमें से छह को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। पुलिस ने इस संबंध में जेंग उपनाम वाले दो घर मालिकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »