20 Apr 2024, 19:30:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया की शांति प्रक्रिया में मिलकर काम करेंगे रूस और फ्रांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 1:21PM | Updated Date: Feb 17 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस और फ्रांस ने सीरिया में शांति समझौते को लेकर आपसी समन्वय जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है। क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दूरभाष पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने सीरिया में शांति समझौता को लेकर आपसी समन्वय जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

क्रेमलिन ने कहा, दोनों देशों ने अंतर-सीरियाई राजनीतिक संवाद को बढ़ावा देने और संवैधानिक समिति के काम को जल्द से जल्द शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ दोनों नेताओं ने पूर्वोत्तर सीरिया तथा इदलिब क्षेत्र में विकास को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान पुतिन ने आगाह किया कि आतंकवादी रसायनिक हथियार तैयार कर रहे हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »