29 Mar 2024, 16:56:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको में गोलीबारी,पांच की मौत कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 1:08PM | Updated Date: Feb 17 2019 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में प्रसिद्ध कैरेबियाई रिसॉर्ट कैनकन के एक बार में अज्ञात बंदूकधारियों शुक्रवार गोलीबारी की जिसके कारण कम से कम पांच लोग मारे गए और कई घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बदमाशों ने शुक्रवार रात 11.30 बजे विस्फोट के बाद ‘ला कुका’ क्लब में लोगों पर गोलीबारी की, जिसके कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस के बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीन से पांच बदमाश एक कार से घटना स्थल से फरार हो गए। गोलीबारी की यह घटना पर्यटन स्थल के होटल क्षेत्र से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर घटित हुई। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »