24 Apr 2024, 07:04:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिना जायसवाल बनीं भारतीय वायु सेना की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2019 11:31AM | Updated Date: Feb 16 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। भारतीय वायु सेना ने बेंगलुरू के उत्तरी उप नगर में स्थित येलाहांका एयर बेस की 112वीं हेलीकॉप्टर यूनिट की फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल को अपनी पहली महिला फ्लाइट लेफ्टिनेंट के तौर पर शामिल किया है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल ने येलाहांका वायु सेना स्टेशन में कोर्स पूरा करने के बाद पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर बनकर इतिहास रच दिया है।
 
वायु सेना की इंजीनियरिंग शाखा में पांच जनवरी 2015 को सैनिक के रूप में भर्ती हुईं हिना ने फ्लाइट इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में शामिल होने से पहले फ्रंटलाइन सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दस्ते में फायरिंग टीम की प्रमुख और बैटरी कमांडर के तौर पर काम किया। हिना का फ्लाइट इंजीनियरिंग का कोर्स शुक्रवार को पूरा हुआ। बयान के अनुसार, छह महीनों के पाठ्यक्रम के दौरान हिना ने अपने पुरुष प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रशिक्षण लेते हुए अपनी प्रतिबद्धता, समर्पण और दृढ़ता का प्रदर्शन किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »