नई दिल्ली। जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने मुंबई उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश कोलसे पाटिल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। पार्टी के प्रधान महासचिव दानिश अली ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने देश विशेषकर महाराष्ट्र में पार्टी को मजबूत करने के लिये न्यायमूर्ति पाटिल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभावी हो गई है।