23 Apr 2024, 17:00:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अरुण जेटली आज संभालेंगे वित्त मंत्री का पदभार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2019 11:26AM | Updated Date: Feb 15 2019 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली शुक्रवार को वित्त मंत्री का पदभार संभालेंगे और मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे।  आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जेटली शुक्रवार को सुरक्षा को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे। जेटली नौ फरवरी को उपचार के बाद अमेरिका से स्वदेश लौट थे।
 
जेटली किडनी प्रत्यारोपण के बाद इसकी जांच के लिए 13 जनवरी को अमेरिका गए थे। इसी कारण वह वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट पेश नहीं कर सके। जेटली के अमेरिका जाने के बाद पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का कामकाज सौंपा गया था। गोयल ने एक फरवरी को संसद में वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट पेश किया था।
 
जेटली का 14 मई को किडनी का प्रत्यारोपण किया गया था और 13 जनवरी को वह उपचार के लिए अमेरिका रवाना हो गये थे। उन्हें पिछले वर्ष अप्रैल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था जहां वह डायलिसिस  पर थे जिसके बाद उनका किडनी का प्रत्यारोपण कराया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »