19 Apr 2024, 23:15:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी और ममता ने दी सुषमा को दी जन्मदिन की बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2019 2:52PM | Updated Date: Feb 14 2019 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, सुषमा स्वराज जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। स्वराज हमारे देश के उल्लेखनीय नेताओं में से एक हैं। उन्होंने एक उत्कृष्ट मंत्री के तौर पर खुद को स्थापित किया है और उनकी वाकपटुता सर्वोच्च है।
 
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।  मैं उनकी लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।बनर्जी ने भी विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को उनके 67वें जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं प्रेषित की। सुश्री ममता ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा - आपके जन्मदिन पर अनेकों शुभकामनाएं, आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना।
 
वर्ष 1952 को आज ही के दिन पंजाब के अंबाला में जन्मी सुषमा 26 मई, 2014 से विदेश मंत्री के रूप में कार्यरत है। वह इंदिरा गांधी के बाद दूसरी महिला है जिन्होंने विदेश मंत्रालय संभाला है। वह सात बार सांसद के रूप में चुनी जा चुकी है और तीन बार विधायक भी रह चुकी है। सुषमा 1977 में 25 साल की उम्र में हरियाणा कैबिनेट मंत्रालय की सबसे युवा मंत्री बनी थीं। उन्होंने 13 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »