19 Apr 2024, 02:01:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील बांध हादसे में मृतकों की संख्या हुई 166

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2019 11:31AM | Updated Date: Feb 14 2019 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के दक्षिणपूर्वी मिनास गेराइस प्रात में बांध हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है जबकि 155 लोग अभी भी लापता है। राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एजेंसी के लेफ्टिनेंट कर्नल फ्लावियो गोडिन्हो ने संवाददाताओं को बताया कि अन्य 155 लोग अभी भी लापता हैं क्योंकि 25 जनवरी को बांध टूटने के बाद लौह अयस्क की सफाई की प्रक्रिया में निकले हजारों टन कीचड़ के रूप में मलबा ब्रूमाडिन्हो शहर के कई हिस्सों में फैल गया।
 
उन्होंने कहा कि लापता लोगों के शवों का पता लगाने का प्रयास जारी है। बचाव दल तेजी से शवों को नहीं निकाल पा रहे हैं क्योंकि शव कम से कम 15 मीटर कीचड़ में दबे हुए हैं। अधिकारियों ने मारे गए लोगों में से 160 की पहचान की है  जिनमें से ज्यादातर खनन के कर्मचारी और आसपास के समुदायों के निवासी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »