25 Apr 2024, 20:24:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील के पत्रकार बोचैट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2019 3:11PM | Updated Date: Feb 12 2019 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जनेरो। ब्राजील के प्रसिद्ध पत्रकार रिकार्डा बोचैट की साओ पाउलो में सोमवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। बोचैट जब कैंपिनास से एक सेमिनार में भाग लेकर लौट रहे थे तो तकनीकी गड़बड़ी के कारण पायलट ने हेलीकाप्टर एक व्यस्त राजमार्ग पर उतरने की कोशिश की। इसी दौरान एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इस हादसे में बोचैट और हेलीकॉप्टर पायलट की मौत हो गई। ट्रक चालक भी मामूली रूप से घायल हुआ है, लेकिन अन्य कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। बोचैट (66) एक टेलीविजन चैनल पर रात में प्रसारित होने वाले समाचार कार्यक्रम के एंकर थे।
 
बोचैट ने अपने चार दशकों के पत्रकारिता करियर में ब्राजील के सभी प्रमुख समाचार पत्रों, रेडियो एवं टीवी स्टेशनों के लिए काम किया था। वह प्रमुख राजनीतिक समाचार विश्लेषक थे और इसी कारण लोग उनका सम्मान करते थे। ब्राजील के कई राजनेताओं ने श्री बोचैट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने अपने शोक संदेश में कहा कि अलग राजनीतिक विचारों के बावजूद वह बोचैट का सम्मान करते थे। उन्होंने कहा, हम लोगों को सूचित करने के काम को लेकर आपको याद करेंग, जिसे आपने चार दशकों से अधिक समय तक पूरे समर्पण और उत्साह के साथ किया।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »