29 Mar 2024, 06:51:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान का अफगानिस्तान के 50 फीसदी इलाके पर कब्जा : रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2019 11:35AM | Updated Date: Feb 12 2019 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। अफगानिस्तान में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर मैंतीत्स्की ने कहा है कि तालिबानी आतंकवादियों का अफगानिस्तान के 50 प्रतिशत इलाकों पर कब्जा है। मैंतीत्स्की ने कहा कि तालिबानी आतंकवादियों का कब्जा उन इलाकों में अधिक है जहां अफगानी सरकार की पहुंच नहीं है। उन्होंने रोसिस्काया गजेता के दैनिक अखबार के साथ एक साक्षात्कार में कहा, अफगानिस्तान के 50 प्रतिशत क्षेत्र पर तालिबानी आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया है।
 
उन्होंने कहा कि विभिन्न अनुमानों में बताया कि खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 3,500 से 10,000 आतंकवादी भी मौजूदा समय में अफगानिस्तान में हैं और नियमित रूप से वहां हमले कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में लगभग दो दशकों से सरकार के खिलाफ तालिबान युद्ध लड़ रहा है जिसमें बड़ी संख्या में आम लोग भी  मारे जा रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »