19 Apr 2024, 14:47:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राज़ील में फुटबॉल क्लब में आग से 10 मौत, 3 झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2019 6:47PM | Updated Date: Feb 8 2019 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जेनेरो। ब्राज़ील की राजधानी रियो डि जेनेरो के एक फुटबॉल स्टेडियम में शुक्रवार को भयानक आग लग गई जिसकी वजह से करीब 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग झुलस गये। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना रियो डि जेनेरो स्थित फ्लेंमिगो फुटबॉल क्लब के नीन्हो दे उरुबु प्रशिक्षण मैदान में घटी। आग स्थानीय समय अनुसार सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर लगी। आग को काबू करने में करीब दो घंटे का वक्त लगा। अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि झुलसे लोगों को अस्तपताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि प्रशिक्षण मैदान को दो महीने पहले ही खोला गया था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »