29 Mar 2024, 19:24:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

13 फरवरी को कुंभ मेले में जाएंगे अमित शाह - साधु-संतों से लेंगे आशीर्वाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2019 12:54PM | Updated Date: Feb 6 2019 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी 13 फरवरी को कुंभ मेले में जा रहे हैं। वह सबसे पहले संगम में डुबकी लगाने के बाद साधु-संतों का आशीर्वाद लेने के लिए जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले 11 फरवरी को कुंभ मेला क्षेत्र में आने वाले थे।
 
लेकिन किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम परिवर्तित कर दिया गया है और अब वह 13 फरवरी को कुंभ मेले के क्षेत्र में आएंगे और वहां पर भारतीय जनता पार्टी के बने पंडाल में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की बैठक करके चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। इस बात की पुष्टि करते हुए नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि अमित शाह के आने का कार्यक्रम लगभग तय है और वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को कुंभ मेला क्षेत्र से एक नया दिशा निर्देश देंगे जिससे भारतीय जनता पार्टी आने वाले चुनाव में और बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »