29 Mar 2024, 11:55:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण केलिफोर्निया में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2019 11:39AM | Updated Date: Feb 4 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिल्स। दक्षिण केलिफोर्निया में ऑरेंज काउंटी में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों  की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। ऑरेंज काउंटी अधिकारियों के अनुसार रविवार को यार्बा लिन्डा शहर में एक घर के पास छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह छोटा विमान सेसना 414-ए जो फुलर्टन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था और बाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वीडियो में दिखाया गया है कि इस छोटे विमान की आग और मलबे से सड़क किनारे एक घर को नुकसान पहुंचा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »