29 Mar 2024, 15:45:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील बांध हादसे में मृतकों की संख्या 121 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2019 11:54AM | Updated Date: Feb 3 2019 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डी जेनेरो। ब्राजील के दक्षिणी राज्य मिनास गेराइस में एक बांध के ढहने से मरने वाले लोगों की संख्या 121 पहुंच गई है जबकि 226 लोग अभी भी लापता हैं। अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता पेड्रो ऐहारा ने शनिवार को बताया कि कुल 192 लोगों को बचाया गया और लापता 395 लोगों की तलाश कर ली गयी है। ऐहारा ने बताया कि शनिवार को बचाव दल उस जगह पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे जहां हादसे के समय एक ड्रेसिंग रूम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र में बहुत सी वस्तुओं की पहचान की गई थी और शनिवार की सुबह दमकलकर्मियों ने इलाके की खुदाई शुरू कर दी थी। ब्रूमाडिन्हो में ब्राजील की खनन कंपनी ‘वेले’ के स्वामित्व वाले बांध के ढहने के बाद से 22 प्रशिक्षित कुत्तों के साथ 250 से अधिक दमकलकर्मी अभी तक 226 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैँ। बांध के ढहने के बाद इसका मलबा बहने से आसपास का बुनियादी ढांचा तहस-नहस हो गया है जिसमें खनन कंपनी का प्रशासनिक केंद्र और कैफेटेरिया भी शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »