29 Mar 2024, 20:44:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत ने छात्रों को हिरासत में रखने पर अमेरिकी दूतावास को भेजा 'आपत्ति पत्र'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2019 5:59PM | Updated Date: Feb 2 2019 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका में ‘पे एंड स्टे’ विश्वविद्यालय वीजा घोटाले में हिरासत में लिए गए भारतीय छात्रों के मामले में कड़ा रूख अख्तियार करते हुए यहां अमेरिकी दूतावास को ‘आपत्ति पत्र’ जारी किया है। विदेश मंत्रालय के यहां जारी वक्तव्य में कहा गया है कि भारत सरकार ने उसके दूतावास के अधिकारियों को इन छात्रों से तुरंत मिलने देने की भी मांग की है। वक्तव्य में कहा गया है, विदेश मंत्रालय ने यहां स्थित अमेरिकी दूतावास को एक आपत्ति पत्र जारी किया है। हमारी चिंता हिरासत में लिये गये छात्रों के सम्मान और उनकी कुशल क्षेम को लेकर है। उन्हें भारतीय दूतावास के अधिकारियों से मिलने की अनुमति देने की बात भी दोहरायी गयी है।
 
भारत ने यह भी कहा है कि ऐसा हो सकता है कि इन छात्रों को विश्वविद्यालय में प्रवेश के मामले में ‘धोखा’ दिया गया हो। इनके साथ उन लोगों से अलग व्यवहार किया जाना चाहिए जिन्होंने इन्हें धोखा दिया है। भारत ने यह भी अनुरोध किया है कि उसे इन छात्रों के बारे में पूरी जानकारी दी जाए और उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाना चाहिए तथा उनकी इच्छा के बिना उन्हें वापस स्वदेश न भेजा जाए।
       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »