24 Apr 2024, 02:39:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में हज यात्रा सब्सिडी खत्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 2 2019 11:43AM | Updated Date: Feb 2 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को दी जाने वाली मदद (सब्सिडी) को खत्म करने का फैसला किया है। पाकिस्तान में पूर्ववर्ती पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) सरकार के समय हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को 45 हजार रुपए की मदद दी जाती थी। 
 
इमरान खान सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में हज नीति 2019 को मंजूरी देते हुए हज सब्सिडी समाप्त करने का निर्णय लिया। धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने हज यात्रा पर जाने वाले प्रत्येक यात्री को 45 हजार रुपए की सब्सिडी देने का प्रस्ताव किया था किंतु सरकार ने सब्सिडी खत्म कर दी। उत्तरी जोन के लिए हज यात्रा का व्यय प्रति यात्री 436975 रुपए और दक्षिण जोन के लिए 427975 रुपए आएगा।  
 
पिछले साल की तुलना में हज यात्रा पर जाने वालों का खर्च 60 प्रतिशत से अधिक होगा। वर्ष 2018 में उत्तरी इलाकों के हज यात्री का खर्च दो लाख 80 हजार रुपए और दक्षिण से जाने वाले का दो लाख 70 हजार रुपए था। इसमें क्रमश: 64 और  63 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।  इस वर्ष पाकिस्तान से 184210 लोग हज यात्रा पर जायेंगे इसमें सऊदी अरब सरकार द्वारा मंजूर 5000 का अतिरिक्त कोटा भी शामिल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »