29 Mar 2024, 17:27:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में 600 भारतीय छात्र गिरफ्तार - ये है आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2019 5:09PM | Updated Date: Feb 1 2019 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका में करीब 600 स्टूडेंट्स को इमीग्रेशन नियमों की अनदेखी करने के चलते गिरफ्तार किया है। इन छात्रों पर इमिग्रेशन नियमों की अनदेखी कर फर्जी तरीके से यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने का आरोप है। अमेरिका में पिछले कुछ समय से स्टूडेंट वीजा का गलत प्रयोग करने वाले रैकेट्स के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत इन सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया। अमेरिकन तेलुगु एसोसिएशन ने भी अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि गलत वीजा के चलते कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
इमीग्रेशन नियमों के उल्लंघन का आरोप
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका में फर्जी वीजा पर रह रहे स्टूडेंट्स को पकड़ने के लिए फार्मिंगटन नाम की एक फर्जी यूनिवर्सिटी बनाई गई। इसके बाद जिन लोगों ने यहां एडमिशन लिए उनके वीजा की सही तरीके से जांच की गई। इसी दौरान सैकड़ों की संख्या में फर्जी वीजा पर रह रहे छात्र पकड़े गए। 600 से ज्यादा छात्रों को उचित दस्तावेजों के बिना रहने में मदद करने के लिए आठ लोगों को पकड़ा गया है।
 
यूनिवर्सिटी में लिया था प्रवेश
जानकारी के मुताबिक, 600 छात्रों ने इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। लेकिन कुछ छात्रों को चेतावनी भी दी गई थी। सभी 600 छात्रों को प्रत्यर्पण सूची में रखा गया है। वहीं, इनमें से कुछ को जेल की सजा का सामना भी करना पड़ेगा। आईसीई की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है कि कितने भारतीय छात्रों को गिरफ्तार किया गया है या फिर हिरासत में लिया जाएगा और अब इन छात्रों पर क्या कार्रवाई की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »