29 Mar 2024, 19:26:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील बांध हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 110 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2019 4:52PM | Updated Date: Feb 1 2019 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेरियो। ब्राजील के दक्षिणपूर्वी मिनास गेराइस प्रांत में खनन बांध हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है जबकि 238 लोग अभी भी लापता हैं। राज्य के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। मियामी हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार 110 पीड़तिों में से 71 की पहचान की गई है। अन्य 108 व्यक्तियों को कीचड़ और अवशेषों की सतह के कारण उनके घरों से निकाले गये हैं। इससे पहले बुधवार 175 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। मिनास गेराइस प्रांत के नागरिक सुरक्षा के डिप्टी को ऑर्डिनेटर फ्लावियो गोडिन्हो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, निकाले जा रहे लोगों की संख्या कम हुई है क्योंकि कुछ सेवाएं बहाल कर दी गईं और कुछ लोग अपने घरों को लौट गए।

क्षेत्र में भारी बारिश के आसार के कारण गुरुवार अपराह्न बचाव के प्रयास बंद कर दिए किये गए, हालांकि, बारिश नहीं हुई और बचाव के प्रयास फिर से शुरू किए गये। रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील के इतिहास में सबसे खराब मानी जाने वाली विभीषिका गत शुक्रवार को उस समय आई जब ब्राजील में खनन कंपनी वेले के स्वामित्व वाले खदान के बांध टूट गए और 1.3 करोड़ क्यूबिक मीटर कीचड़ और गाद नीचे फैल गया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »