28 Mar 2024, 15:36:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पत्रकार को समन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2019 4:46PM | Updated Date: Jan 29 2019 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी को दिल्ली की एक अदालत ने समन जारी किया है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने समन के माध्यम से रमानी को 25 फरवरी को पेश होने को कहा है।  
अकबर की वकील गीता लूथरा और संदीप कपूर ने कोर्ट को बताया कि रमानी ने अपने आरोपों से एमजे अकबर की छवि को ठेस पहुंचाई है जो उन्होंने वर्षों तक कड़ी मेहनत कर बनाई है। भारत में 'मी टू' अभियान के जोर पकडऩे पर सोशल मीडिया पर अकबर के खिलाफ आरोप लगाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रमानी के खिलाफ निजी आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की थी। 
 
दरअसल रमानी का आरोप था कि अकबर ने तकरीबन 20 साल पहले उनका यौन उत्पीड़न किया था। इन आरोपों का अकबर ने खंडन किया था। प्रिया रमानी के बाद गजाला वहाब, शुमा राहा, अंजू भारती और शुतापा पॉल सहित करीब 12 महिलाओं ने सोशल मीडिया के जरिए एमजे अकबर पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इनमें से किसी ने भी अकबर के खिलाफ शिकायत नहीं की है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »