29 Mar 2024, 10:06:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैक्सिको में दो सशस्त्र गुटों में झड़प में 12 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2019 11:28AM | Updated Date: Jan 28 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के दक्षिणी प्रांत गुएरेरो में दो सशस्त्र गुटों में झड़प में 12 लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। प्रांत के सुरक्षा प्राधिकरण के प्रवक्ता रॉबर्टो अलवारेज ने बताया कि दोनों गुटों के बीच रविवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे झड़प हुई। झड़प में दोनों ओर के 12 लोग मारे गये और दो अन्य घायल हो गये। अलवारेज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »