23 Apr 2024, 17:29:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गणतंत्र दिवस से पहले मुंबई-औरंगाबाद से 9 संदिग्ध गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 11:28AM | Updated Date: Jan 23 2019 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकवादी हमले को लेकर चौकस महाराष्ट्र के अपराध निरोधक दस्ते (एटीएस) ने खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ संबंध होने के संदेह में मुम्ब्रा और औरंगाबाद से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने हालांकि अभीतक अपने इस अभियान की पुष्टि नहीं की है। 
 
बताया जा रहा है कि मुंबई एटीएस और औरंगाबाद पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के दौरान औरंगाबाद से चार और मुम्ब्रा से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन लोगों से एटीएस टीम मंगलवार देर रात तक पूछताछ करती रही। एटीएस टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि मुम्ब्रा और औरंगाबाद में आतंकवादियों के स्लीपर सेल सक्रिय हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »