25 Apr 2024, 17:01:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान : ISI ने भारतीय मिशन के कर्मचारियों को धमकाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 12:08PM | Updated Date: Jan 22 2019 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कर्मियों ने भारतीय मिशन के कर्मचारियों को धमकाया है। एक महिला द्वारा पाकिस्तान हाई कमीशन के स्टाफ के खिलाफ बाजार में गलत तरीके से छूने को लेकर पुलिस में एफआईआर लिखवाने के कुछ दिनों बाद भारत ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों पर अपने दो राजनयिकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
 
खबर के मुताबिक इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्च आयोग ने एक मौखिक नोट भेजा है जिसमें वहां की घटना की जानकारी दी गई है। पाक विदेश मंत्रालय को भेजे गए मौखिक नोट में लिखा है, 15 जनवरी को रात 10 बजे, राजनयिक एंक्लेव में उच्च आयोग से वल्र्ड मार्ट मार्केट जाते वक्त इस मिशन के दो सदस्यों को पाकिस्तानी एजेंसी के कर्मचारियों ने रोका और भारत में पाक उच्च आयोग के कर्मी के साथ हुई घटना के बारे में उसके कारण के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने धमकाते हुए कहा कि वह उसी तरह से जवाब देंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »