20 Apr 2024, 19:47:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रसेल्स करेगा रूस-यूक्रेन गैस वार्ता की मेजबानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2019 12:10PM | Updated Date: Jan 21 2019 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स यूरोप में प्राकृतिक  गैस आपूर्ति को लेकर यूरोपीय संघ (ईयू) समर्थित रूस-यूक्रेन वार्ता के  दूसरे दौर की मेजबानी करेगा। वार्ता में रूस का प्रतिनिधित्व ऊर्जा  मंत्री अलेक्जेंडर नोवाक और गजप्रोम के मुख्य अधिकारी एलेक्सी मिल्लर  करेंगे जबकि यूक्रेन का पक्ष विदेश मंत्री पावलो क्लिमकिन और नाफ्टोगज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंड्री कोबोलियेव रखेंगे।
 
यूरोपीय  आयोग के उपाध्यक्ष और यूरोपीय संघ के ऊर्जा संघ परियोजना एवं ऊर्जा  सुरक्षा के प्रभारी मारोस सेफकोविक वार्ता की मध्यस्थता करेंगे। यूरोपीय  संघ रूस और यूक्रेन से 31 दिसंबर 2019 को अनुबंध खत्म होने के बाद भी यूरोप  को गैस की आपूर्ति जारी रखने के लिए गारंटी चाहता है।
 
जुलाई 2018  में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुई पहली त्रिपक्षीय वार्ता में रूस और  यूक्रेन दीर्घावधि के लिए गैस आपूर्ति पर चर्चा के लिए कार्यदल के गठन करने  पर सहमत हुए थे। मिलर ने कहा कि उन्होंने इन बैठकों को दो  राष्ट्रीय ऊर्जा कंपनियों के बीच बातचीत के रूप में नहीं ले रहे। गजप्रोम  और नाफ्टोगेज में लम्बे समय से समझौते को लेकर विवाद चल रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »