28 Mar 2024, 18:22:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा विधायक का विवादित बयान - तिलकधारी हिन्दुओं से ही खरीदें घर का सामान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2019 3:18PM | Updated Date: Jan 16 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जलगांव। अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले वाले तेलंगाना से भाजपा के एकमात्र विधायक राजा सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गैर हिंदुओं की दुकानों से सामान खरीदना पूरी तरह से बंद कर दें। मीडिया रिपोर्ट् के अनुसार महाराष्ट्र के जलगांव में हिंदू राष्ट्र जागृति सभा के एक कार्यक्रम में भाजपा विधायक राजा सिंह ने हिंदुओं से अपील की है कि वे गैर हिंदुओं की दुकानों से सामान खरीदना पूरी तरह से बंद कर दें। उन्होंने लोगों से कहा कि ऐसा करना बहुत जरूरी है।
 
उन्होंने इसे गौहत्या और लव जिहाद रोकने का फॉर्मूला करार दिया। राजा सिंह ने कहा, "जो भी खरीदो तिलकधारी हिन्दू से खरीदो। उससे मत खरीदो जो भारत में रहकर जिहाद की बात करता है। उससे मत खरीदो जो गौमांस खाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर 100 करोड़ हिन्दू अपने वाले तिलकधारी से सामान खरीदने लगेंगे, तो लव जिहाद और गौहत्या बंद हो जाएगी। राजा सिंह यही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "गैरहिंदुओं से फल या फूल खरीदकर भगवान को चढ़ाने से हिंदुओं को पुण्य नहीं मिलेगा। हिन्दू महिलाएं किराना दुकान जाती हैं, वो सिर्फ अपने वालों से ही सामान खरीदें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »