28 Mar 2024, 19:47:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार पर पीछे हटने को तैयार नहीं डोनाल्ड ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2019 2:49PM | Updated Date: Jan 16 2019 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। आंशिक सरकारी बंदी से जूझ रहे व्हाइट हाउस ने संघीय कर्मचारियों का वेतन देने की अगली अंतिम तारीख नजदीक आते हुए देख इस गतिरोध को खत्म करने का नया तरीका अपनाया है। वह अब सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी को दरकिनार कर पार्टी के अन्य सदस्यों और सांसदों से सीधी बातचीत करने की कोशिश में लगा हुआ है। 
 
मुद्दा अभी भी वही है, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए धन देने की अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।  वह कई सप्ताह से जारी आंशिक सरकार बंदी को लंबे वक्त तक चलने देना चाहते हैं। राष्ट्रपति बंद के 25वें दिन भी दीवार के लिए 5.7 अरब डॉलर की मांग पर अड़े हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »